फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार वरना गुलाम बन जाएंगे किसान:रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल की बैठक बुधवार को असाबर में हुई। कृषि कानूनों को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया। कहा कि कानून लागू होने से किसान कॉरपोरेट घरानों के गुलाम हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को अपना रही है। कृषि कानूनों किसानों के लिए सर्वाधिक नुकसानदेह साबित होंगे। किसानों ने सरकार की मंशा को भांप लिए हैं इसके चलते विरोध कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि कृषि कानूनों को अविलंब रद्द किया जाए। पूर्व विधायक अशफाक अली खान ने कहा कि किसान मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान राजवीर सिंह, रोहित चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव मुकारी, जयदेव सिंह, अमित कुमार, सुल्तान अहमद, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें