चंदौसी। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 150 कॉलेजों में अभी तक बॉयोमेट्रिक मशीनें नहीं लग पाई हैं। छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। इसके कारण इन कॉलेजों के छात्रों की छात्रवृति रुक सकती है।छात्रवृत्ति के लिए शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया गया है। ताकि बायोमेट्रिक डिवाइस से लगाई हाजिरी का रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा हो और सत्यापन के बाद विद्यार्थियों का डाटा शासन को भेजा जा सके। लेकिन नए आदेशों का पालन करने में कॉलेज संचालक रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में जिले के करीब 150 कॉलेज के विद्यार्थी 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय विद्यालय व 37 असहायता प्राप्त सहित 237 वित्त विहीन इंटर कॉलेज हैं।
00
वर्जन
- सभी कॉलेजों में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी अनिवार्य है। इसके लिए कॉलजों को आदेश भी दिए गए हैं। ज्यादातर कॉलेजों में बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध हैं। फिर भी जिन कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगवाई जा रही है। उन्हें दोबारा निर्देशित किया जाएगा।- वेदराम कौशल, डीआईओएस