फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपहरण और बलात्कार की झूठी सूचना पर देने पर फंसी महिला

Sun, 05 Jan 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो मामला गलत निकला। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक ने बताया कि आरोपी महिला जुनावई क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके बहनोई से फोन कर बात करती थी। जिसका उसकी बहन ने विरोध किया। घर में झगड़ा बढ़ने पर अपने मायके में यह बात भाइयों को बता दी। भाइयों ने महिला से बात करने से मना किया लेकिन वह नाराज हो गई। उसने अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की कोशिश में झूठी सूचना दे दी। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें