फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने ई रिक्शा चालक से पंद्रह सौ रूपए एवं मोबाइल लूट लिया। पहले पीड़ित सैदनगली थाने में तहरीर लेकर गया। यहां से घटना हसनपुर क्षेत्र में होने का दावा करते हुए पीड़ित को टरका दिया। घटना दोनों थाना क्षेत्रों के बार्डर पर हुई। कार्रवाई के लिए पीड़ित थानों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कंडौआ निवासी मीनू पुत्र नरेश सिंह ई रिक्शा चलाता है। मीनू का कहना है कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर शाम के समय वह ई रिक्शा लेकर अपने गांव जा रहा था। मंगरौली से कंडौआ को जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाशों ने रोका और जेब में रखे पंद्रह सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पीआरवी कर्मी पहुंचे। इसके बाद पीड़ित सैदनगली थाने पहुंचा। यहां कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने यहां से मामला हसनपुर क्षेत्र में होने का हवाला देते हुए टरका दिया। इसके बाद पीड़ित हसनपुर कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताते हुए कार्रवाई की मांग की। दरोगा रामनिवास शर्मा पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दरोगा रामनिवास शर्मा ने बताया कि घटनास्थल तो सैदनगली थाना क्षेत्र का ही है। फिर भी मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें