फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएड की छात्रा से मोबाइल छीनकर ले गए बाइक सवार

Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में धनीराम का परिवार रहता है। उनकी बेटी अंशु बीएड की छात्रा है। वह हसनपुर में कोचिंग करने के लिए जाती है। शनिवार की दोपहर को वह कोचिंग करके पैदल अपने गांव को लौट रही थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि झम्मन लाल डिग्री कॉलेज के पास पहले से खड़े दो बाइकों पर सवार चार युवकों में से एक युवक ने छात्रा अंशु के पास जाकर मोबाइल मांगा। अंशु ने मोबाइल देने से मना कर दिया। आरोपियों ने छात्रा को धकेल दिया अैर मोबाइल छीन कर भाग गया। छात्रा ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें