फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सराफ के पिता से सोने की चेन ठगकर भाग गया बाइक सवार

Fri, 28 Feb 2025 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजराैला में सराफ के पिता से ठगी के बाद सीसीटीवी कैमरे देखते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सराफा कारोबारी के पिता से बृहस्पतिवार को एक सवार युवक ने सोने की चेन ठग ली और भाग गया। युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

संत नगर मोहल्ला निवासी सुरेश चंद्र शर्मा के बेटे की ज्वैलर्स की दुकान है। सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि वह बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे नगर के बस्ती मोहल्ले में ही चौराहे पर एक दुकान के सामने खड़े थे। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आया और बातचीत शुरू कर दी। उनके गले में सोने की चेन देखकर अपनी मां के लिए ऐसी ही चेन बनवाने की बात कहते हुए चेन दिखाने को कहा।
उन्होंने बाइक सवार युवक के हाथ में सोने की चेन थमा दी। इस बीच युवक चेन लेकर भाग गया। उनके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। उनसे घटना की जानकारी ली। युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह इंदिरा चौक की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक की तस्वीर कैद हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक युवक की तस्वीर कैद हुई है। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें