दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार व टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई ई रिक्शा
- फोटो : DHANAURA
कार ने बाईपास मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने एक बाइक व ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक व ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बाद में तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
बुधवार सुबह गजरौला दिशा को जा रही एक इनोवा कार ने बाईपास मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। उसके बाद कार ने ई रिक्शा को भी रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार ऋषभ व प्रिंस निवासी ग्राम सुजमना व ई-रिक्शा चालक बब्बू निवासी ग्राम चुचैला कलां गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर आ गए। घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।