फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नीलगाय से टकराई बाइक, क्लीनिक संचालक की मौत

Fri, 07 Mar 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। क्लीनिक पर जा रहे संचालक मोहम्मद सुहैल (25) की बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन


क्लीनिक संचालक मोहम्मद सुहैल डिडौली क्षेत्र के हरियाना गांव निवासी मोहम्मद साबिर के बेटे थे। मोहम्मद सुहैल के बड़े भाई जुनैद आलम जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। जबकि, उनके छोटे भाई जिलानी गांव में ही स्कूल चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मद सुहैल बाइक से घर से अमरोहा क्लीनिक पर जा रहे थे। वह संभल चौराहा-बंबूगढ़ मार्ग पर पहुंचे, तो उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। मोहम्मद सुहैल कुछ समझ पाते, उससे पहले नीलगाय से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सुहैल बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
हादसे में मोहम्मद सुहैल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने हादसे की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें