फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की अब मेजबानी करेगा अमरोहा

Fri, 07 Mar 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा में नौ से 11 मार्च तक होगा। इसमें प्रदेशभर से आठ जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेलों का आयोजन अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत दिसंबर-2024 में ब्लॉक और जनपद स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ था। इसके बाद सब-जूनियर वर्ग की राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए अमरोहा को मेजबानी करने का मौका मिला है, जिसमें बालक व बालिका वर्ग के खेलों के लिए आठ जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स व सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सभी को जरूरी निर्देश दिए है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 504 बालक और 524 बालिकाएं हिस्सा लेंगी। जिनके ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग की गई है।
विज्ञापन

-
इन खेलों का होगा आयोजन
बालक वर्ग- एथलेटिक्स (दौड़, शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो), कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन (एकल व युगल स्पर्धा), कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबाल।
बालिका वर्ग- एथलेटिक्स (दौड़, शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो) कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबाल।
यह रहेगा खेलों का कार्यक्रम
नौ मार्च को पहले दिन बैडमिंटन की प्रतियोगिता डीएनएस एकेडमी अमरोहा में होगी, जबकि भारोत्तोलन, जूडो, एथलेटिक्स, गोला फेंक, लंबी कूद, वॉलीबॉल व कबड्डी का आयोजन स्टेडियम मालीखेड़ा में किया जाएगा। बालिका वर्ग का फुटबाल मैच आरके पब्लिक स्कूल अमरोहा में होगा। 10 मार्च को बालक और बालिका वर्ग की कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद स्टेडियम मालीखेड़ा व बालक वर्ग का फुटबाल का मैच आरके पब्लिक स्कूल में खेला जाएगा। 11 मार्च को स्टेडियम में कबड्डी और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

आठ जोन की टीमें करेंगी प्रतिभाग
प्रतियोगिता में आठ जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें आगरा, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ जोन शामिल हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें