फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike collided with divider, youth killed, friend injured

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ। क्षेत्र के गांव हाकमपुर में किसान रमेश सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा मोनू अपने दोस्त नितिन पुत्र ओमप्रकाश के साथ किसी काम से रजबपुर आया था। दोनों बाइक पर सवार थे। लौटते समय अचानक उनकी बाइक हाइवे स्थित डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोनू (25) की मौके पर मौत हो गई। जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक मोनू चौधरपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। जवान बेटे की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें