फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक डिवाइडर से टकराई, कांवड़िये की माैत

Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बरेली के रहने वाले सतपाल सिंह (26) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त आशीष व धर्मवीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक सतपाल सिंह के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी मेघनाथ सिंह का बेटा सतपाल सिंह सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए गांव के ही आशीष और धर्मवीर के साथ बाइक से ब्रजघाट गंगाजल लेने आया था।
सोमवार को ब्रजघाट से गंगाजल लेकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में ढकिया चमन ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सतपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि आशीष और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष और धर्मवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन सतपाल सिंह के शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें