फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑटो में छूटे बैग से चालक ने गायब कर दिए जेवर

Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। ऑटो में बैग छूटने के बाद चालक ने उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब कर दिए। जानकारी करने पर सही जवाब नहीं दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काशीपुर के कवि नगर के रहने वाले जय सक्सेना की पत्नी निकिता राठी अपने देवर प्रशांक शर्मा के साथ दो अगस्त की रात नौ बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आए। यहां से उन्होंने चौधरपुर के लिए ऑटो बुकिंग किया था। डिडौली के चौधरपुर आने के बाद प्रशांक शर्मा ने पेटीएम से ऑटो चालक को 150 रुपये दे दिए। इस दौरान निकिता राठी का बैग ऑटो में ही छूट गया। तभी प्रशांक शर्मा ने चालक को फोन करके बैग ऑटो में छूटने की की जानकारी दी।
ऑटो चालक मुस्ताक खान ने खुद को जियारत के पास होने की बात बताई। इसके बाद निकिता राठी और प्रशांक शर्मा ऑटो चालक को तलाश करते हुए रेलवे फाटक मुरादाबाद पहुंचे। यहां चालक ने ऑटो की पिछली डिग्गी से बैग निकाल कर दिया। इसके बाद निकिता राठी और प्रशांक शर्मा ने बैग के अंदर रखे छोटे बैग को चेक किया तो उसमें रखें सोने चांदी के जेवर गायब थे। देवर-भाभी ने चालक मुस्ताक खान से आभूषण के बारे में पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निकिता राठी व उनके देवर प्रशांक शर्मा डिडौली कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में ऑटो चालक मुस्ताक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह मुरादाबाद सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें