फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: गजरौला में कंटेनर में घुसी बस, 90 यात्री घायल

Wed, 06 Apr 2022 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे पर हवेली होटल के पास एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। बस में सवार 90 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ब्रीत कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे पर डग्गामार बस खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में बस सवार 90 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 यात्रियों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोंडा से चली बस पंजाब के अंबाला जा रही थी। उसमें सवार यात्री अंबाला में पल्लेदारी करने जा रहे थे। 50 घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। 12 की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को हाईवे से हटवाया, जबकि कंटेनर में जीपीएस लगा होने के कारण वह क्रेन से हिला तक नहीं।

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के पांच बजे हाईवे पर हवेली होटल के पास एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। बस में 90 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही वह थाना पुलिस बल और यूपी-112 के साथ मौके पर पहुंचे। बस में सवार यात्री चीख पुकार मचा रहे थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में बस सवार सभी यात्री घायल हो गए। जिनमें 50 को भर्ती कराया गया। 12 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उनको रेफर कर दिया गया। क्रेन मंगाकर बस को हाईवे से हटवाया गया, लेकिन कंटेनर में जीपीएस सिस्टम लगा था। जिसके चलते वह हिल भी नहीं सका।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बस से पहले कंटेनर में एक कार भी घुसी थी। जिसे लोगों ने पहले ही बाहर निकाला था। उसमें सवार लोग भी घायल हुए। फिलहाल कंटेनर चालक का पता नहीं चल सका है। बस सवार घायल गोंडा के चोटीपुर से अंबाला के लिए सवार हुए थे। वह पंजाब के अंबाला पल्लेदारी करने जा रहे थे। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें