फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छोटे मजरों में बड़ी दुश्वारियां, देखने-सुनने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के गांवों ही नहीं उनके मजरों के हालात भी बद से बदतर हैं। ग्रामीणों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

हर साल सरकार करोड़ों रुपये ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च करती है, लेकिन ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मजरों में रहने वाले लोगों की समस्या और बढ़ गई है। इन गांवों की समस्या को अधिकारी तो छोड़ो जनप्रतिनिधि भी समाधान करने को तैयार नहीं है। जोया ब्लाॅक के के ताबई मजरे की सड़क बादल है। सड़कों का खरंजा टूट गया तो दोबारा ठीक नहीं कराया गया। टूटी नालियों को दुरुस्त नहीं कराया गया। सड़कों पर कीचड़ पसरा है। साफ-सफाई तक नही है। दो साल से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या है। लोगों का निकलना मुश्किल है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सुनते नहीं हैं। जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट लेने आते हैं। ताबई मजरे की ग्रामीणों की बेबसी को कोई देखने वाला नहीं है। गांव में सरकारी हैंडपंप कुछ खराब हैं तो कुछ का पानी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो कुछ जगह ओवरहेड टैंक का निर्माण ही पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने कहा कि शिकायत आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें