फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा छह को, नकली विहीन की तैयारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएड की प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन है। सुुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक जबकि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा चलेगी। प्रश्न पत्रों को कोषागार के डबल लॉकर में रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिका को सुरक्षित भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में छह अगस्त को 11 जगहों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन है। इसके लिए कुल 5,300 छात्र-छात्राएं पंजीकृत किए गए हैं। इनका राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, एडब्ल्यू फैज ए आम इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, श्री राम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में परीक्षा का आयोजन होगा। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई, जिसमें शासन के वरिष्ठ अफसरों ने तैयारियों के बारे में जानकारी लिया। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें