फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उधार की रकम मांगने पर मारपीट, विरोध पर महिला से छेड़खानी

Fri, 12 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। उधार के रुपये मांगने पर दबंगों ने किसान और उनकी पत्नी से मारपीट की। विरोध पर महिला से छेड़खानी की। बचाव में आए किसान के बेटे और उनकी मां को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कुंडल भी लूट लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सात अगस्त की शाम सात बजे वह गांव के ही हुकम सिंह, राम भरोसे, सुमित, कुलदीप, ताराचंद, नरेश से अपने दामाद के उधार दिए 24 हजार रुपये मांगने गई थी। तभी आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। किसान की पत्नी ने रुपये देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने गालियां दीं। विरोध पर मारपीट और छेड़खानी की। आरोप है कि महिला के सोने के कुंडल और नाक की लांग लूट ली।
बचाव में आए किसान व उनके दो बेटों और किसान की मां के साथ भी मारपीट की। मामले में कार्रवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के आदेश पर हुकम सिंह, रामभरोसे, सुमित, कुलदीप, ताराचंद और नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें