गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड विभाग तीन किमी के दायरे में बैरीकेडिंग कराएगा। विभाग जल्द बल्लियों और टिनशेड से बैरीकेडिंग का काम शुरू करेगा। मेला शुरू होने से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
पहले गंगा में बैरीकेडिंग जिला पंचायत कराती थी, लेकिन इस बार जिम्मेदारी बाढ़ खंड विभाग को दी गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकना है।
बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि अधिक गहराई वाले स्थानों पर टिन की बैरीकेडिंग लगाई जाएगी और वहां श्रद्धालुओं का जाना प्रतिबंधित रहेगा। जल्द काम शुरू कर मेले से पहले पूरा कर लिया जाएगा।