फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में वीआईपी प्रोटोकाल संभालेंगी दो महिला अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मेले में आने वाले वीआईपी के दौरों के दौरान प्रोटोकाल व्यवस्था संभालने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। डिप्टी कलेक्टर रितु रानी और सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी 15 से 25 नवंबर तक प्रोटोकाल व्यवस्था संभालेंगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ अधिकारियों के साथ दो बार बैठक कर तैयारियों की जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए 18 समितियां गठित की गई हैं। संबंधित विभागों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मेलास्थल पर जमीन चिह्नित करने का काम चल रहा है। विभागों ने विभिन्न कार्यों के टेंडर और ठेकेदारों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। प्रशासन को इस बार मेले में 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। डीएम ने बताया कि तिगरी मेले की तैयारियां चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें