फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Sat, 04 Mar 2017 12:01 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lawyers
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के बाद अब जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराया। अध्यक्ष पद के लिए जहां एक ओर सचिव के लिए दो नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष के लिए तीन और संयुक्त सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे है। जनपद न्यायालय परिसर में चुनाव समिति की देखरेख में शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। बार एसोसिएशन जेपी नगर के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का पहला दिन था।

पहले दिन शाम चार बजे तक विभिन्न पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र चुनाव समिति को सौंपा। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी अशोक कुमार कपूर ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मो. आदिश सैफी और सूर्य प्रताप सिंह ने ताल ठोकी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों नदीम खुसरो, नितिन बंसल और नवीन कुमार त्यागी ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी सुदीश कुमार, हसमत अली, विजय सिंह और कामिर हसन ने नामांकन कराया।

सदस्य कार्यकारिणी सीनियर ग्रुप पद के लिए दो प्रत्याशी चैनसुख गोले और भूरे खां तथा सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप पद के लिए सिर्फ एक अधिवक्ता मेहंदी हसन ने नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा। समस्त प्रक्रिया चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव, सह चुनाव अधिकारी राशिद मियां, सदस्य कपिल कुमार शिकारा, तस्लीम अहमद, नरेंद्र सिंह पोसवाल और नीलम सिंह की देखरेख में हुई। शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और सात मार्च को नाम वापसी होगी।

गरमाई चुनावी सरगर्मी
अमरोहा। 17 मार्च होने वाले बार चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने ग्रुप के साथ कचहरी के विभिन्न चेंबरों पर अधिवक्ताओं साथियों से वोट मांगने के लिए जनसंपर्क करने लगे हैं। इस बार रोचक मुकाबले के आसार दिखाई दे रहे हैं। देखना ये है कि कुल 474 अधिवक्ता इस बार अपनी कार्यकारिणी में किन किन अधिवक्ता साथियों को स्थान देंगे। मतगणना 18 मार्च को ही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें