फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, पांच दिन प्रभावित रहेंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महीने के अंत में बैंक ग्राहकों को लगातार पांच दिन शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इससे जिले में प्रतिदिन करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद तीन दिन हड़ताल से 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। नकद निकासी-जमा, चेक, बैंक ड्राफ्ट समेत ऑफलाइन काम कराने वाले ग्राहकों को पहले से तैयारी करनी होगी। यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है।
एसबीआई की जेएस पीजी कॉलेज शाखा के प्रबंधक नवीन भाटी ने बताया कि हड़ताल के दौरान ऑफलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी। ग्राहकों को जरूरी काम हड़ताल से पहले निपटाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ये सेवाएं रहेंगी चालू
- यूपीआई से लेन-देन सामान्य रूप से किया जा सकेगा।

- एटीएम से नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- जिन एटीएम में कैश जमा करने की सुविधा है, वहां नकद जमा किया जा सकेगा।

- इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लेन-देन किया जा सकेगा।
- मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

- एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन धनराशि भेजी जा सकेगी।
- आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा।

- आईएमपीएस से तत्काल धन हस्तांतरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें