फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया में शीशा तोड़कर बैंक में घुस गए उपभोक्ता, हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
bank
विज्ञापन
कस्बा जोया में एचडीएफसी बैंक के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़ रविवार को बेकाबू हो गई। आपाधापी में बैंक के मुख्य गेट पर लगे शीशे को तोड़कर अंदर घुस गई। लोगों के बीच जबरदस्त खींचतान से हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। 
विज्ञापन


जनपद की अन्य बैंकों में भी उपभोक्ताओं का नोट जमा करने को तांता लगा रहा, जबकि बिजली विभाग द्वारा खोले गए बिल काउंटरों पर सन्नाटा रहा। कैलसा क्षेत्र की बैंकों में भी सुबह से ही लंबी लाइन नजर आई।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में एचडीएफसी बैंक की शाखा है। सरकार के आदेश पर रविवार को अवकाश के दिन भी कर्मचारियों ने सुबह बैंक खोलकर काम को अंजाम देने का कार्य प्रारंभ कर दिया। धीरे-धीरे उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर करीब 12 बजे भीड़ बेकाबू हो गई। लाइन में लगे उपभोक्ताओं के बीच जल्दबाजी को झड़पें व खींचतान होने लगी। तेजी के साथ दिए गए धक्के से बैंक के मुख्य गेट पर लगा शीशा टूट गया और लोग अंदर पहुंच गए। 
विज्ञापन


शोरगुल होते ही अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने व्यवस्था को संभालते हुए पुलिस को खबर की। थोड़ी देर में ही वर्दीधारी मौके पर पहुंच गए। लोगों को बैंक से बाहर निकाला। इसके बाद लाइन में खड़ा कर एक-एक को अंदर जाने की इजाजत दी गई।

हंगामा करने वालों पर कार्रवाई को चेताया। उधर जनपद की अन्य बैंकों में भी नोट जमा करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। बिजली विभाग के काउंटरों पर दिन भर उपभोक्ताओं का टोटा रहा। केवल छह लाख रुपये ही काउंटर पर आए। दिन भर में डेढ़ अरब रुपया लोगों ने बैंक में जमा किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें