ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। डाक घर कर्मचारी संगठन और भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी अधिकारियों के संगठन भी हड़ताल में शामिल रहे। बैंकों की कई शाखों में लेनदेन प्रभावित होने से ग्रहाकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहृवान किया गया था। इसका पूरा असर जिले में देखने को मिला। जिससे बैंक ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के आजाद रोड, अतरासी तिराहा और बड़ा बाजार, जट बाजार रोड, लकड़ा, बाईपास आदि जगहों पर बैंक की कई शाखाओं के शटर तो उठे पर कामकाज ठप रहा। जबकि कई बैंक शाखाओं में कामकाज सुचारू रहा। इस दौरान संगठन से जुड़े सभी बैंक कर्मचारियों ने उपक्रमों का निजीकरण नहीं किए जाने की मांग की। साथ ही नये श्रम कानूनों को निरस्त किए जाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त किए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने,सरकार विभागों में खाली पडे पदों पर भर्ती किए जाने और महंगाई पर रोक लगाए जाने आदि मांगों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीण डाक कर्मियों के हड़ताल के चलते प्रधान डाकघर में जमा निकासी का कामकाज प्रभावित हुआ। जबकि आंल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाईज यूनियन से संबद्ध कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार किया। बैंकों में लेनदेन नहीं होने से ग्राहकों को परेशाना का सामना करना पड़ा।