फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर के साथ सॉस नहीं दिया तो रेस्टोरेंट में मैनेजर से भिड़े बैंक कर्मी

Sun, 05 Mar 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में मामूली बात पर मेरठ के बैंक कर्मी से मामूली बात पर मैनेजर से भिड़ गए। जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। कहासुनी के साथ बात हाथापाई तक पहुंची तो हाईवे पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन


पुलिस को देख कर तीन लोग कार लेकर भाग निकले। पुलिस एक को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मेरठ स्थित एक बैंक के ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत चार लोग शनिवार की शाम करीब पांच बजे कार से बैंक के ही कर्मचारी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। हाईवे पर एक रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने के लिए रुके।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चारों ने बर्गर मांगा था। बर्गर के साथ सॉस (कैचप) के पाउच अलग से मांगे तो मैनेजर ने कैचप के पाउच का भुगतान करने की बात कही। इसी बात पर कहासुनी हो गई। गहमागहमी होने लगी। बात हाथापाई तक पहुंच गई। हंगामे भरी स्थिति बन गई।

वहीं रेस्टोरेंट मैनेजर अनुज कुमार ने हाईवे पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देख तीन बैंक कर्मी कार लेकर भाग गए। पुलिस एक को पकड़ कर थाने ले आयी। मैनेजर अनुज ने बताया कि चारों लोग नशे में बेवजह गालीगलौज करने लगे। इस पर पुलिस को बुलाना पड़ा। मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें