फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक कैशलेस हुए कई बैंक, होता रहा हंगामा

Tue, 13 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
d - फोटो : ANI
विज्ञापन
तीन दिन बाद बैंक खुले तो रुपये निकालने व जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों से रुपया भी बांटा गया, लेकिन दोपहर होते-होते कई बैंकों में कैश खत्म हो गया। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। खींचतान व धक्कामुक्की हुई। शहर ही नहीं बल्कि देहात की बैंकों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद कतारों में भीड़ कम दिखी, मगर शाम तक लोग खड़े रहे। भीड़ देखकर सुबह से शाम तक कर्मचारियों की सांसें फूली रहीं। कई से नोकझोंक हुई, किंतु वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए उपभोक्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया। 

मंगलवार की सुबह से ही उपभोक्ता बैंकों के बाहर कतारबद्ध खड़े हो गए। भीड़ को हटाकर जैसे तैसे कर्मचारी बैंक के अंदर दाखिल हुए। पूरी स्थिति को देखते हुए उन्होंने करेंसी बांटने का कार्य चालू कर दिया। अंदर घुसने को लेकर उपभोक्ताओं ने कोई संयम नहीं बरता।
विज्ञापन


जल्दबाजी के चक्कर में आपस में खूब उलझते दिखे। धक्कामुक्की और खींचतान तक बैंक के भीतर घुसने के लिए उपभोक्ताओं के बीच हुई। शहर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच, प्रथमा बैंक की मुख्य व अन्य शाखाओं, सिंडीकेट बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, आईडीबीआई पर उपभोक्ताओं की दूर तक लाइनें दिखीं, जिसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी अस्त व्यस्त रही।

भीड़ की आशंका देखते हुए पहले से ही सतर्क पुलिस कर्मचारियों व्यवस्था को संभाला। उपभोक्ताओं को सड़कों से हटाकर साइड से खड़ा किया। इसके बाद आवागमन सुचारु कराया, मगर जहां-जहां लाइनें लगी रहीं वहां वहां वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

बैंक के अंदर उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से ज्यादा रुपये देने को लेकर काफी देर तक झड़पें हुई, जिससे हंगामे की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनको समझाकर बाहर कर दिया। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से उपभोक्ता मायूस होकर लौटे। वहां सुबह कैैश नहीं बंटा, जबकि कर्मी दोपहर करेंसी आने का इंतजार देख रहे थे।

रजबपुर में चैनल तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश की
रजबपुर। कस्बे की प्रथमा बैंक शाखा पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कैश नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने चैनल तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने डांट फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। 

हाईवे किनारे कस्बा रजबपुर में प्रथमा बैंक की शाखा है, जिस पर सुबह कैश बंटा। दोपहर बाद करेंसी खत्म हो गई। तो लोगों ने गुस्साकर बैंक का चैनल उखाड़ दिया और अंदर दाखिल होने का पुरजोर प्रयास किया। भीड़ के आक्रोश को देखते ही बैंक कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने फौरन पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कर्मी बैंक पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को हड़काते हुए बैंक के चैनल से हटाया। कैश न होने की बात कहते हुए सबको वहां से घरों को भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें