फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठेकेदार की लापरवाही से गिरा छज्जा

Mon, 10 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठेकेदार की लापरवाही के चलते चार दुकानों का छज्जा गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में चार से पांच लाख रुपये का नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा जोया रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। बंबूगढ़ चौराहा पर शहर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी अरमान अली व फरमान अली की चार दुकानें हैं। यह दुकानें उन्होंने किराये पर दे रखी हैं। दो दुकानों में मेडिकल चल रहा है जबकि दो दुकानों में पैथोलाॅजी लैब और रेस्टोरेंट चल रहा है। नगर पालिका की ओर से ठेकेदार नाला निर्माण कार्य करा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण उनकी दुकान का छज्जा गिर गया।

उन्होंने बताया कि वह दो मिनट पहले ही दुकान बंद करके बाहर निकले थे। तभी छज्जा गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। छज्जे गिरने से चार दुकानों में नुकसान हुआ है। मलवा गिरने से दुकानों में रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार ठेकेदार से नाला अधिक गहरा न करने को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जाम लगाने का प्रयास किया। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें