फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल

Mon, 10 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर सड़क किनारे बच्ची को गोद में लिए खड़ी समीना को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में जुनेरा (1.5) की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गईं। समीना हसनपुर से पति व बच्ची के साथ बाइक से मायके लौट रही थी। रास्ते में तेल खत्म होने पर पति दोनों को सड़क किनारे छोड़कर तेल लेने गए थे। वहीं, घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रहरा थानाक्षेत्र के गांव पौरारा निवासी समीना का मायका हसनपुर के गांव मनौटा का है। समीना मायके मनौटा में रुकी हुई थी। शनिवार शाम को समीना किसी काम से पति यूसुफ के साथ बाइक से हसनपुर आई थी। हसनपुर से लौटते समय गजरौला मार्ग पर उनकी बाइक में तेल खत्म हो गया। यूसुफ समीना और डेढ़ वर्षीय बेटी जुनेरा को छोड़कर बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चले गए। इस पर समीना बेटी जुनेरा को गोद में लिए सड़क किनारे खड़ी हो गई।

इस बीच हसनपुर से गजरौला की ओर जा रही पिकअप ने समीना को टक्कर मार दी जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। कुछ ही देर में पास ही नर्सरी पर काम कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक समेत पिकअप को पकड़ लिया और घायलों को हसनपुर निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने बच्ची को गंभीर हालत में रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। समीना का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका जुनेरा दो भाइयों की इकलौती बहन थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें