फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 26 करोड़ से होगा बछरायूं का विकास

Sat, 26 Apr 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। नगर पालिका के बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। नौ करोड़ से निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई को भी मंजूरी प्रदान की गई। उधर, सदस्यों ने नगर में कई स्थानों पर जलभराव व सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को सभागार में बुलाई गई। पालिकाध्यक्ष राहत हसन ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 26 करोेड़ का बजट पेश किया। बजट में सर्वाधिक नौ करोड़ से निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रावधान किया। इसमें सड़क व नाला निर्माण कराया जाएगा। दो करोड़ लोगों को पेयजल मुहैया कराने पर खर्च किए जाएंगे। डेढ़ करोड़ से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। नगर के सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ खर्च होंगे। धनराशि से दो फव्वारे, दो गेट व तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 75 लाख स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत नगर को स्वच्छ बनाने में खर्च होंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने सफाई व्यवस्था पर जताया रोष :
बैठक में सदस्यों ने नगर की सफाई व्यवस्था पर राेष व्यक्त किया। सदस्य मधु देवी ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन डोर-टू-डोर नहीं हो रहा है। एक सदस्य ने अपने वार्ड में जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। स्टेट बैंक के पास जलभराव की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि ठेकेदार का भुगतान रोक लिया गया है। ईओ ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने व प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ईओ दीपालिका यादव, शब्बीर खलीफा, अरशद चौधरी, मोनी, जफर कुरैशी, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें