फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईएएस बनना चाहती हैं प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। इंटर में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा कुमारी साक्षी का जीवन प्रेरणा से भरा है। उनके पिता गुजरात में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। छात्रा की पढ़ाई में अहम भूमिका उनकी माता की रहीं। जो गृहिणी है। साथ ही ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं है।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि उसकी मां उसके सोने के बाद ही सोती है। साथ ही उसके उठने से पहले जाग जाती है। साक्षी ने बताया कि रात के समय भी जब वह पढ़ाई करती थी तो उसकी मां पास ही बैठी रहती थी। साथ ही उसे किसी चीज की जरूरत होने पर तुरंत उसे लाकर देती थी। साक्षी ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनना है।
फौंदापुर गांव निवासी कुमारी साक्षी ने इंटर में 96.80 प्रतिशत हासिल किए है। साक्षी ने प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान पाया है। साक्षी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज में अच्छी पढ़ाई को देती हैं। छात्रा बताती हैं कि वह रोजाना आठ घंटे की पढ़ाई करती थी। साथ ही उसने सोशल मीडिया और फोन से भी दूरी बनाई। सिर्फ जरूरत होने पर ही मोबाइल चलाती थी। साक्षी ने कहा कि उसकी पढ़ाई में मां पूनम देवी का भी सहयोग रहा। बताया कि रात के समय उसकी माता जागकर यह निगरानी करती थीं कि बेटी पढ़ाई कर रही है या नहीं। रात को नींद आ जाती थी तो माता उनको जगाकर पढ़ाई के लिए कहती थीं। साक्षी के अनुसार वह यूपीएससी के बाद आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनको पढ़ाई की प्रेरणा अपने पिता से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें