फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीरो पॉवर्टी परिवारों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 37 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू होगा। अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र में इसके लिए 37 टीमों का गठन किया गया है। टीमें गांवों में पहुंचकर जीरो पॉवर्टी के तहत आने वाले पात्र परिवारों का सत्यापन करने के साथ ही उनके आयुष्मान कार्ड बनाएंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पात्र परिवारों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। सीएचसी प्रभारी इसकी निगरानी करेंगे। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का कार्ड बनाया जाएगा। जिससे उसको स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। विशेष तौर पर जीरो पॉवर्टी परिवारों में पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा। आयुष्मान योजना में एक साल में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज है। हालांकि इसके लिए अस्पतालों का पैनल होता है। जिसमें उपचार दिया जाता है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें