फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामे के बाद निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के मोहल्ला लालाबाग ऊंचा निवासी फैसल की 27 वर्षीय पत्नी गुलफशा को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने लालाबाग बजरिया स्थित सीमा हेल्थ केयर क्लीनिक में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत से गुस्साए परिजन शव लेकर वापस हसनपुर के निजी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई करते हुए सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने सीमा हेल्थ केयर क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें