फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली, रोपे 2100 पौधे

Fri, 06 Jun 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय व विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते हुए जागरूकता संगोष्ठी भी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के गजरौला व मेरठ परिसर के संयुक्त तत्वावधान में 2100 पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

संगोष्ठी में समूह अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह व अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक उत्सवों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने की मुहिम में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि प्रदूषण दूर करने के लिए पौधे लगाना बेहद जरूरी है। इस दौरान प्लास्टिक, प्रदूषण हटाओ-पर्यावरण बचाओ’ जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
संस्थान प्रबंधन ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों एवं छात्रों के साथ मिलकर बरगद, पीपल, पारिजात, तुलसी, आंवला, नीम, जामुन, रुद्राक्ष एवं बेल आदि औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित किए गए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित संगोष्ठी को डीएफओ एसपी सिंह, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. आशुतोष, डॉ. ज्योति सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें