फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑटो चालक की ईमानदारी, महिला को लौटाया 20 हजार रुपये से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा रोड से टीपी नगर चौराहे पर ऑटो से उतरते समय महिला मिथिलेश का करीब 20 हजार रुपये नकद और सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बैग छूटने की जानकारी होने पर महिला ने यातायात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो की तलाश शुरू की। इसी बीच ऑटो चालक मुनाजिर निवासी जोया बैग लेकर खुद टीपी नगर चौराहे पहुंच गया।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल करम प्रकाश और कांस्टेबल रेहान ने महिला को बुलाकर उनके सामने बैग खुलवाया और सामान का मिलान कराया। बैग में 20 हजार रुपये नकद समेत पूरा सामान सुरक्षित मिला। पुलिस ने बैग महिला को सौंप दिया। बैग और नकदी वापस मिलने पर महिला व उनके परिजनों ने पुलिस और ऑटो चालक मुनाजिर का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें