फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अतुल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद का वार्षिक चुनाव में अतुल कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष और गुरनाम सिंह को जिलामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम एकेके इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। जिसमें रामपुर के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह की अध्यक्षता में चुनाव बैठक संपन्न हुई। मंडलीय अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह के निर्देशन में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए संगठन के नियमों के अनुसार विधिवत जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें डॉ जीपी सिंह ने कहा कि एक लंबे अरसे से जनपद के शिक्षक और प्रधानाचार्य उन्हें और उनकी टीम को भरपूर समर्थन देते रहे हैं। चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह ने पुराने पदाधिकारियो के लिए समर्थन को देखते हुए जिलाध्यक्ष के रूप में अतुल कुमार शर्मा और जिलामंत्री के रूप में गुरनाम सिंह के नामों की घोषणा की। दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। फूल मालाओं से लादते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान जयपाल सिंह, महिपाल सिंह, राजवीर सिंह, नरेश सिंह, मोहन, साहित्य प्रभाकर, डॉ जसविंदर सिंह चीमा, डीपी अग्रवाल, रेखा चौहान, फरहत नर्गिस, जितेंद्र सिंह, बालक राम, सिद्धार्थ पांडेय, रुकने आलम, फरहत आलम, बीडी त्यागी, आसिम अब्बासी, राजीव पाठक, आदिल अब्बासी, सुजात अली, अब्बास खान, केआरके सूरी, छोटे लाल, अनिल कुमार, छवि रस्तोगी, शशि बाला, रुखसाना खातून, चारु शर्मा, ममता अग्रवाल, श्वेता, पुष्पा वर्मा,आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें