फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव में हुई। 11 सितंबर की शाम 6 बजे किसान की पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी तभी गांव का रहने वाला अनजार वहां पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चाकू के बल पर डराया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाया तो अनजार ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अनजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें