फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। घर में सो रही युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। भाई और परिवार की महिलाओं को लेकर पीड़िता के घर चढ़ाई कर दी। सामान में तोड़फोड़ की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी उसकी पत्नी, भाई और परिवार की दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी दो बेटियों और बेटाें के साथ गांव में रहती है। उसका आरोप है कि एक युवक उसकी छोटी बेटी पर बुरी नीयत रखता है। 24 फरवरी-24 की रात नौ बजे उसकी दोनों बेटियां अलग-अलग कमरे में सो रही थीं। इस बीच युवक घर में घुस आया। उसने बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकला। थोड़ी देर बाद अपने भाई, पत्नी और परिवार की दो महिलाओं को लेकर आ धमका।
आरोप है कि एक आरोपी ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसके भाई और महिलाओं ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी कौशिक, उसके भाई रवि,पत्नी बीना, परिवार की दो महिलाओं विमला व चंद्रवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें