फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 48 किलो भारवर्ग में निशा ने उठाया 105 किग्रा भार, पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र के गांव मूंढ़ाखेड़ा स्थित जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल संस्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क में खिलाड़ियों की ताकत, संतुलन और तकनीक ने दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग में 48 और 105 किलोग्राम भार वर्ग में निशा तोमर ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के अनिकेत ने 56 और 150 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के आर्यन ने 56 और 75 किलोग्राम में दूसरा तथा राणा सिंह सिख इंटर कॉलेज के लविश ने 56 और 74 किलोग्राम में तीसरा स्थान हासिल किया।
फतेह सिंह इंटर कॉलेज के शिवा ने 60 और 75 किलोग्राम, जनता इंटर कॉलेज के अंश ने 65 से 78 किलोग्राम तथा इंटर कॉलेज जमना खास के लक्षित ने 98 से 180 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के संभव त्यागी ने 110 से 240 किलोग्राम, गुरुवंश ने 79 से 220 किलोग्राम, दक्ष ने 71 से 145 किलोग्राम और पवन कुमार ने 65 से 100 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के अमान ने 88 से 105 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला, मंडल और राज्य स्तर के लिए तैयार किया जा सके। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश कुमार, सुखदेव, तेजवीर सिंह, नेपाल सिंह, महेश, ममता, पूजा और योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें