फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हार्टअटैक से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक

Sat, 28 Mar 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जोया ब्लॉक के डिडौली निवासी सहायक अध्यापक पंकज वर्मा (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं साथी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

पंकज वर्मा गांव में रहने वाले रामकिशोर वर्मा के बेटे थे। दो साल पहले पंकज वर्मा की शादी सिम्पी वर्मा के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक करीब एक महीने पहले पंकज वर्मा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तभी से उनका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले फिर उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे हार्ट अटैक से उन्होंने दम तोड़ दिया। पंकज वर्मा जोया ब्लॉक के गांव गंदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में दुख व्याप्त है। परिवार में उनकी माता मुन्नी देवी और पत्नी सिम्पी वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें