फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रात आठ बजे सायरन बजते ही बंद हो गईं लाइटें, छाया अंधेरा

Thu, 08 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

रात आठ बजाते ही जोर से सायरन बजने लगा। इसके तुरंत बाद पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। लोग घरों में दुबक गए। करीब 15 मिनट तक यही स्थिति रही। शहर की सड़कों पर चलती गाड़ियां अचानक रुक गईं। शहर की पॉश कॉलोनियों गैलेक्सी अपार्टमेंट, अमरोहा ग्रीन्स, आरजू एनक्लेव, सिटी होम्स, आवास विकास व मोतीनगर में अंधेरा पसरा रहा।

पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार की आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति और बढ़ गई। बुधवार को दिनभर जिले में जगह-जगह मॉक ड्रिल हुई। रात को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


रात ठीक आठ बजते ही युद्ध का सायरन बजने लगा और शहर में ब्लैक आउट हो गया। सेना ने इसके लिए पूरी तैयारी की थी। पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। रात 8 से 8:15 बजे तक शहर सहित जिलेभर में अंधेरा छाया रहा और लोगों से जनरेटर और इन्वर्टर बंद रखे। रिहर्सल के दौरान किए गए ब्लैक आउट के दौरान लोगों ने अपने घरों व दुकानदारों ने दुकानों की तमाम लाइट बंद रखीं।

नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही है। इस अंधेरे के बीच कई अफसर हवाई हमले से बचने की टिप्स देते रहे।
15 मिनट तक लोगों ने घरों की लाइटें बंद रखीं
हसनपुर/उझारी।
बुधवार रात आठ बजे की गई ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफल रही। हालांकि, सड़कों पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। हसनपुर में रात आठ बजे से करीब 15 मिनट तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल हुई। दुकानों व घरों में इसका पालन किया गया। उझारी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से पूर्व थाना सैदनगली प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने लोगों को चौराहे पर इकट्ठा करके नागरिकों को जागरूक किया। अपील की कि वह निर्धारित समय पर सहयोग करें तथा अपने घरों की लाइटें बंद रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें।
विज्ञापन

गजरौला में भी हुई ड्रिल, किया जागरूक
गजरौला। पुलिस-प्रशासन ने ब्लैक आउट मॉक ड्रिल कर नागरिकों को जागरूक किया। नागरिकों ने घरों, प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर दी। रात करीब आठ बजे से 15 मिनट के लिए औद्योगिक नगरी अंधेरे में डूब गई। बुधवार को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के लिए पालिका के कर्मचारी दिनभर नगर में एलान करते रहे। पुलिस ने भी नगर में वाहन घुमाया। जिसने नागरिकों से अपील की ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का पालन करें। शाम को 7.30 बजते ही पुलिस कर्मी साप्ताहिक बाजार में पहुंचे। खरीदारों और विक्रेताओं को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के लिए जागरूक किया। कहा कि आठ बजते ही सायरन बजेगा। जिसके बाद सभी को अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें