अमरोहा। पहलगाम हमले का भारतीय सेना द्वारा बदला लिए जाने के बाद भारतीय सेना की प्रशंसा हो रही है। बुधवार को जिलेभर में अलग-अलग संगठनों ने तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया।
बुधवार को ज्योतिबा फूले चौक पर सुधांशु विश्नोई के नेतृत्व में इकट्ठा हुए लोगों ने भारत की सेना का मनोबल बढ़ाते हुए वंदे मातरम् के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निहत्थे सैलानियों पर हुए हमले तथा 28 सैलानियों की मौत पर भारत की कार्रवाई की है, वह प्रशंसनीय है। सेना ने जो पाकिस्तान के आतंकवादी को अड्डों को तबाह किया गया है, उसके नौ स्थानों को तबाह किया गया। बदले की कार्रवाई से हर भारतीय में खुशी का आलम है। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम सिंह सैनी, अपूर्व पाल, शिवम सैनी, रमेश कलाल, मोनू आदि मौजूद रहे।
वहीं, व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान के जिला अध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। भारत द्वारा पीओके में जाकर कई आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें तहस-नहस कर भारतीय वायु सेवा एवं आर्मी ने जो अपना जज्बा दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। राकेश वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के 26 पर्यटकों जो मौत के घाट उतारा और उनकी पत्नी के सामने, उनके परिवार के सामने जो नरसंहार किया है, इसका बदला लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से बदल लिया है। इस दौरान सक्षम टंडन, कमर नकवी, हरीश अरोड़ा, ऋषि चौहान, मुशाहिद अली आदि मौजूद रहे।