फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्राह्मण समाज के लोगों से किया एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नगर इकाई हसनपुर की बैठक में नगर अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन



ब्राह्मण समाज की बैठक पंडित सुनील कुमार शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। जिसका संचालन महामंत्री विवेक शर्मा व अध्यक्षता विनय कुमार शर्मा द्वारा की गई। इस दौरान विजय दशमी के त्योहार पर आयोजित मेले में जलजीरा वितरण के कार्य की सराहना की गई। पंडित सुनील शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण समाज के लोगों की मदद की जाए। उनके बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने में सहयोग किया जाएगा। कहा कि ब्राह्मण समाज का शोषण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यदि कोई ब्राह्मणों को कमजोर समझता है तो वह गलत है। इस मौके पर विशाल शर्मा, मंगलसेन शर्मा, अश्विनी शर्मा, ललित शर्मा, कमल शर्मा, चेेतन शर्म, हरिओम शर्म, मधुसूदन शर्मा, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें