फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फोर्थ ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अरीब ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स प्रमोशन द्वारा फोर्थ ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2023 कॉमन वेल्थ गेम स्टेडियम अक्षरधाम नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अरीब पाशा ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें बधाइयां देने वालों का ताता लगा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कनपुरा निवासी सपा नेता मौलाना तय्यब अली के होनहार आठ वर्षीय पुत्र अरीब पाशा गौर इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के कक्षा चार के छात्र हैं। अरीब पाशा ने शकुंतला रामेश्वरी ताइक्वांडो एकेडमी के मुख्य कोच बृजेश एवं फीमेल कोच राशिकला सिंह ने निर्देशन में जीत हासिल की। अरीब ने जीत के साथ जनपद का नाम रोशन किया है। मौलाना तय्यब अली ने कहा कि बच्चों को खेलकूद में आगे आना चाहिए। जिससे छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। अरीब पाशा को बधाइयां देने वालों का ताता लगा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें