अमरोहा। टीबी और एचआईवी मरीजों को समय पर दवा लेने और पोषण संबंधी जरूरतों के प्रति जागरूक करने के लिए डिजिटल माध्यमों की मदद ली जा रही है। टीबी मुक्त भारत एप के जरिये मरीजों को दवाओं, उपचार और पोषण से जुड़ी जानकारी दी जाती है। एप पर दवा लेने और पोषण संबंधी दैनिक रिमाइंडर भी मिलते हैं, जिससे मरीजों को नियमित उपचार में मदद मिलती है।
मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने के लिए एप के माध्यम से जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मरीज पोषण सहायता, खाद्य सामग्री और अन्य सहयोग प्राप्त करने के लिए निक्षय मित्रों से भी जुड़ सकते हैं। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि टीबी के मरीजों को कोर्स पूरा होने तक दवाओं का सेवन करना चाहिए। किसी को लगातार खांसी रहती है और बार-बार बुखार आता है तो अस्पताल में जांच कराएं। किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। संवाद