अमरोहा क्रिकेटर्स के कप्तान रजन असगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हिंद एग्रीकल्चर टीम के बल्लेबाज अमरोहा क्रिकेटर्स की गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाए और पवेलियन लौट गए। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी मगर उपयोगी पारियां खेली। इनमें साकिब खान ने 22, नितेश यादव ने 27, जिकरिया मंसूरी ने 31, अमन नवाब ने 41 रन बनाए। अमरोहा क्रिकेटर्स के इंदरदीप, रामिश व आकिब ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने उतरी अमरोहा क्रिकेटर्स ने 7.4 ओवर में ही 107 रन जड़ दिए। मोहम्मद उस्मान ने 25 गेंदों पर 11 छक्के व 1 चौके की मदद 77 रन बनाए। नवैद आमिर ने 66 व आकिब कैफ 21 रन बनाए।
अमरोहा क्रिकेटर्स ने 14.1 ओवर में ही आठ विकेट से जीत लिया। मैच में अंपायर मिक्की खान, फरमान रहे। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शारिफ, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इंदरदीप, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद उस्मान चुने गए। मुख्य अतिथि अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष फिरोज अब्बासी ने विजेता व उपविजेता टीम संग खिलाडियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच मोहम्मद बदरुद्दीन, इकबाल हैदर, सैयद उस्मान, जावेद बरकी, हसनैन नवाज, रिफत अली, मशकूर एडवोकेट, शहनाज हैदर, मोहम्मद बादशाह आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट एकेडमी के कोच असलम सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुई।