फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 31 पंचायतों में 1.55 करोड़ से बनेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत भवन से होता है। लेकिन, कई गांव ऐसे भी हैं, जहां पंचायत भवनों में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में अब पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में 31 पंचायतों में पांच-पांच लाख रुपये की लागत से पंचायतों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
जिलेभर में 576 ग्राम पंचायतें हैं। करीब सभी पंचायतों में ग्राम सचिवालय अथवा पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन कुछ पंचायत ऐसी भी हैं, जहां जगह की कमी के चलते पंचायत भवन से सभी कार्य नहीं हो पाते हैं। इसके लिए पंचायतों कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। जिले को इस वित्तीय वर्ष में 43 कक्ष बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत 10 कक्षों का निर्माण पहले कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो पंचायतों में पीएलसी यानी पंचायत लर्निंग सेंटर भी बनाए गए हैं। अब शेष 31 पंचायतों में काम शुरू कराया गया है। सीएससी का निर्माण 54 वर्ग मीटर एरिया में पांच लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि सीएससी का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गुणवत्ता भी बरकरार रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अमरोहा ब्लॉक में पांच, धनौरा ब्लॉक में चार, गजरौला ब्लॉक में तीन, गंगेश्वरी ब्लॉक में पांच, हसनपुर में छह व जोया में सात पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटरों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों पर पंचायत सहायक बैठकर अपने कार्य को संपन्न कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें