मंडी धनौरा। चुचैला कलां न्याय पंचायत केे प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को गांव देहरा कादर के प्राथमिक स्कूल में आयोजित की गई। इसमें बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में अंश ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की शुरुआत नीतू सिंह व योगेंद्र सिंह ने की।
प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में अंश, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ आयशा व 100 मीटर में दीपा ने पहला स्थान पाया। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रवि, 400 मीटर में अंश व लंबीकूद में अंश प्रथम, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा पहले व लंबीकूद में शालू ने दूसरे स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवा, 200 मीटर में अक्षय, 400 मीटर में भी अक्षय, 600 मीटर में अंकुश व लंबीकूद में अंकुश ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी, 200 मीटर में अर्चना, 400 मीटर में तेजस्वी, 600 मीटर में खुशी पहले स्थान पर रहीं। लंबीकूद में तेजस्वी और सुलेख प्रतियोगिता में सोनी प्रथम रहीं। इस दौरान अमित गर्ग, शिवम पाराशर, अक्षय त्यागी, ज्ञानेश शर्मा मौजूद रहे।
400 मीटर दौड़ में अर्जन और फिजा प्रथम
g गंगेश्वरी। न्याय पंचायत स्तरीय दढ़ियाल की खेलकूद प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय दढि़याल खादर में कराई गई। बीईओ गंगेश्वरी अनिल कुमार, प्राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह व जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार ने प्रतियोगिता शुरू कराई। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 50 व 100 मीटर दौड़ में मरौरा के सुनील व 200 मीटर में जीवपुर के प्रदीप प्रथम रहे। बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में दढि़याल की दीपिका शर्मा, 100 मीटर दौड़ में दढि़याल की फिजा, 200 मीटर में जीवपुर की मोनिका प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में दढि़याल के अर्जुन व फिजा ने पहला स्थान पाया। इस दौरान खेल प्रभारी हरिओम सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक प्रमोद कुमार, संजय सिंह, संकुल शिक्षक वसीम हैदर जैदी मौजूद रहे।