अमरोहा। मंडी धनौरा में शेरपुर मार्ग पर स्कूटी सवार एएनएम की छात्रा शिखा (25) को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरपुर मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
क्षेत्र के गांव आशिकपुरा निवासी राहुल सैनी किसान हैं। उनकी पत्नी शिखा बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में एक पैरा मेडिकल कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही थीं। रोज की तरह बुधवार सुबह 10 बजे वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। शेरपुर मार्ग पर ग्राम कैसरा के निकट शिखा की स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और पीछे से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने रौंद दिया। शिखा की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद शिखा के पति समेत अन्य परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने ट्रक चालक व मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
शिखा के मायके वाले भी आ गए और करीब तीन घंटे तक परिजनों ने सड़क जाम रखी। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद