Angry princes created ruckus due to non-passing of file
- फोटो : HASANPUR
विकास कार्यों से जुड़ी फाइल पास नहीं होने से गुस्साए प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में हंगामा किया। कहा कि फाइल पास कराने के लिए बार-बार ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
शनिवार को ग्राम प्रधान संग की बैठक ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष शीतल चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए फाइल ब्लॉक में अटकी हुई हैं। कहा कि खंड विकास अधिकारी ने शनिवार को ब्लॉक में आकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वास दिया था। पूरा दिन यहां उनके इंतजार में निकल गया। लेकिन बीडीओ यहां नहीं आए। ब्लॉक में कोई भी कर्मचारी सही से काम नहीं कर रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर भी नहीं बैठे। प्रधानों की फाइलों की बारे में यहां कोई भी संतोषजनक जबाव नहीं दे रहा। भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। नाराज प्रधानों फाइल पास कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर शीतल चौहान, संदीप चौहान, लोकश चौहान, विशाल सिंह, आफताब आलम, रिफाकत अली, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार का कहना है कि आचार संहिता में कोई नया कार्य नहीं हो सकता। जो कार्य पहले से चल रहे हैं। उन्हें ही कराया जा है। चुनाव में ड्यूटी चल रही है। इस वजह से ब्लॉक नहीं पहुंच पाया। रविवार को प्रधानों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।