फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली कटौती में सुधार न होने से रोष

Sat, 31 May 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोकहित की बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में चरमराई बिजली आपूर्ति पर रोष जताया गया।
किसानों ने सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में मौजूद उपखंड अधिकारी ने किसानों को पिछले दिनों आई आंधी से क्षतिग्रस्त हुए खंभे व ट्रांसफार्मर की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही जल्द बिजली समस्याओं के समाधान की बात की। किसानों ने चीनी मिल से बीते पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन चौधरी ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है। मलकपुर फीडर में तीसरे दिन छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। जिससे किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने वेव इंडस्ट्रीज से बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल त्यागी, निलाव त्यागी, रामवीर सिंह, अनुज यादव, संतरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें