फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए भी कार्य करें समूह कीं महिलाएं : सीडीओ

Sat, 31 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को कैच द रेन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। इसमें सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जल संरक्षण के लिए भी कार्य करने के लिए कहा। कहा कि ग्रामीणों को पानी की बर्बादी से रोके और जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण आने वाले कल और जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। महिलाएं भी घर के कामकाज में जल की बर्बादी करती हैं। इसको रोकें और आसपास की महिलाओं को भी इसके लिए समझाते हुए प्रेरित करें। उन्होंने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाएं अपने गांवों में बैठक करें और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। बैठक में परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, एई लघु सिंचाई विपिन त्यागी व बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं शामिल रहीं।



अभियान की समीक्षा करेंगे केंद्रीय नोडल अधिकारी
लघु सिंचाई के सहायक अभियंता विपिन त्यागी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत कैंच द रेन के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जोकि इसके तहत हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें