अमरोहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 19 अगस्त को अमरोहा पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल नौगावां सादात के गांव गुलड़िया जाकर सुधांशु प्रजापति की गोली मारकर हत्या की घटना की जानकारी लेगा और परिवार से मुलाकात करेगा।
प्रतिनिधिमंडल घटना की वास्तविक स्थिति और पीड़ित परिवार से संबंधित जानकारी जुटाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, विधायक समरपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति, श्यौनाथ प्रजापति, नवनीत गोला एडवोकेट व नौगावां सादात विधानसभा अध्यक्ष जिताम्बर सिंह यादव को शामिल किया गया है।